इनोक्यूलेट (Inoculate): वायरस के बचाव की क्रिया विधि को इनोक्यूलेट कहा जाता है। इसके अंतर्गत वायरस संबंधी जानकारियों को किसी प्रोग्राम में रखकर उसके उपयोग से संक्रमण से बचा जा सकता है।
इनपूट (Input): कम्प्यूटर में संसाधन हेतु जो सूचना प्रविष्ट की जाती है] उसे इनपूट कहा जाता है। कुंजी पटल] माउस] मॉडेम] टच स्क्रीन] डिस्क पर उपलब्ध फाइल आदि से कम्प्यूटर इनपूट प्राप्त कर सकते है।
इंस्टाल (Instal): किसी उपकरण या सॉफ्टवेयर को पहली बार इस्तेमाल में लाने के लिए तैयार करने को इंस्टाल या स्थापन कहते हैं।
अनुदेश चक्र(Instruction Cycle): वह चक्र जिसमें संसाधक मेमोरी से अनुदेश प्राप्त होने पर उसका कूटानुवाद कर उसे निष्पादित किया जाता हैं। इसे क्लॉक टिक्स की संख्या के रूप में नापा जाता है।
हैंग (Hang): कम्प्यूटर जगत की भाषा में हैंग का अर्थ होता है-कोई प्रतिक्रिया न दिखाना। ऐसा किसी प्रोग्राम का असामान्य तौर पर बंद होने या प्रोग्राम द्वारा किसी घटना के इंतजार करने के कारण हो सकता है।
हार्डवेयर (Hardware): किसी कम्प्यूटर में छूकर महसूस की जाने वाली सभी वस्तुएं हार्डवेयर कहलाती हैं। कम्प्यूटर प्रणाली के सभी अवयव] जिनमें मुद्रित परिपथ बोर्ड केन्द्रीय संसाधन इकाई] कुंजी पटल] कंसोल] मॉनिटर एवं प्रिंटर शामिल हैं] को हार्डवेयर कहा जाता है।
हार्ड डिस्क ड्राइव (Hard Disk Drive):यह एक प्रकार का उपकरण है] जिसमें चुंबकीय आवरण वाली डिस्क का समूह होता है] जिन्हें प्लैटर कहते हैं। ये आंकड़े या प्रोग्राम का संग्रह करते हैं।
हार्ड कॉपी (Hard Copy): इसे मुद्रित या लिखित प्रति भी कहा जाता है। यह कागज़ पर मुद्रित होती है। डिजिटल रुप की प्रति सॉफ्ट कॉपी कहलाती है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें